करण जौहर की बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में हैं. काजोल, करीना कपूर खान के अलावा करण ने शाहरुख खान और अबराम की चर्चा भी अपने किताब में की है.
करण ने लिखा है कि ' और मेरे रिश्ते में भी काफी उतार-चढ़ाव आए हैं. शाहरुख बहुत ही ‘पॉजेसिव’ दोस्त हैं. मुझे लगता है कि जब मैं उनके बिना कोई फिल्म बनाता हूं तो मैं उन्हें तकलीफ पहुंचाता हूं और मुझे लगता है कि जब मैं ऐसा करता हूं तो मुझे भी बुरा लगता है क्योंकि उस समय मुझे उनसे पितृत्व या भाईचारे वाली फीलिंग नहीं आती जो पहले मुझे उनसे आती थी.'
हालांकि करण ने यह भी लिखा है कि उनके बीच यह दूरियां बहुत कम समय के लिए रही हैं. ' की सक्सेस पार्टी में जब दोनों मिले तो उन्होंने शाहरुख को गले लगाकर कहा कि मैंने तुम्हें मिस किया. इस पर शाहरुख ने कहा कि तुम्हें इसका अंदाजा भी नहीं है कि मैंने तुम्हें कितना मिस किया. करण ने लिखा है कि 'जब दोस्ती की जड़ मजबूत होती है तो दोस्ती कभी खत्म नहीं हो सकती.'
करण ने अपनी किताब में ये भी बताया है कि जब उनकी और काजोल की दोस्ती में दरार आई तब उन्होंने सबसे पहले शाहरुख को ही फोन किया था, जबकि शाहरुख का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था.
करण ने शाहरुख के सबसे छोटे बेटे के बारे में लिखा है कि 'मैं गौरी के घर अब अबराम के साथ खेलने जाता हूं. अगर गौरी घर में नहीं भी होती तो मैं उसके साथ खेलता हूं. वो मेरे घर भी आता है और मेरी मां उसे बहुत पसंद करती है. एक बार जब वो मेरे ऑफिस आया था तो सबलोग उससे मिलने ऐसे आए थे जैसे ब्रेड पिट आया हो.'