scorecardresearch
 

करण जौहर ने किया खुलासा..गे हैं या नहीं?

करण जौहर को आपने शायद ही कभी निजी जिंदगी के बारे में बात करते देखा होगा लेकिन इस बार वो खुलकर बात करेंगे अपनी सेक्सुअलिटी पर...

Advertisement
X
करण जौहर
करण जौहर

करण जौहर अब तक के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उनका प्रोफेशनल करियर तो काफी बेहतर चल रहा है लेकिन करण अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते दिखते हैं. पहले भी इस बारे में काफी गॉसिप होती आई है कि वो होमोसेक्सुअल हैं या नहीं?


एक बार फिर करण जौहर की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा है जिसका वो जबाव देने के लिए तैयार हैं. खबर है कि जल्द ही करण जौहर 2017 में आने वाली बॉयोग्राफी में इस बात का खुलासा करेंगे.


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक करण जौहर अपनी बॉयोग्राफी 'द अनसूटेबल ब्वॉय' के एक छोटे से हिस्से में इस बात का खुलकर जिक्र करेंगे. वैसे पहले भी करण इस बारे में कई मौकों पर हिंट दे चुकें हैं लेकिन कभी भी खुलकर बात नहीं हुई.

Advertisement
Advertisement