scorecardresearch
 

शादी के सवाल पर कंगना रनौत का बिंदास जवाब, बोलीं- शुक्र है बच गई

एक इंटरव्यू में कंगना रनौत से शादी के बारे में सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

Advertisement
X
कंगना रनौत
कंगना रनौत

कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा बेबाक और बोल्ड बयान देने के लिए मशहूर हैं. एक इंटरव्यू में उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

कंगना ने कहा, ''मुझे जिंदगी में जो कुछ भी मिला मैं उससे खुश हूं. लेकिन जब भी किसी चीज को मैंने चाहा वो मेरे लिए बहुत बुरी साबित हुई. जैसे कि हर बार जब भी मैं किसी से शादी करना चाहती हूं, लेकिन मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं हुआ. कुछ सालों बाद मैं अक्सर ये कहती हूं, थैंक्यू गॉड, आपने मुझे बचा लिया''

A post shared by (@team_kangana_ranaut) on

बता दें, बाकी सेलेब्रिटीज की तरह कंगना ने कभी अपने लव रिलेशन को छिपाया नहीं है. वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुली किताब की तरह रही हैं. उनका रितिक रोशन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली, विक्रम भट्ट से अफेयर रहा है.

Advertisement

उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म मेंटल है क्या की शूटिंग में बिजी है. इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं. इसे एकता कपूर ने डायरेक्ट किया है. मूवी अगले साल 22 फरवरी को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement