scorecardresearch
 

जेट एयरवेज ने मुकुल देव को फ्लाइट में चढ़ने से किया मना, बॉलीवुड डायलॉग बोल बनाया मजाक

फिल्म 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्में कर चुके मुकुल को जेट एयरवेज ने उड़ान भरने से मना कर दिया, जानें क्या थी वजह...

Advertisement
X
मुकुल देव
मुकुल देव

मुकुल देव के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिन्होंने 'वार छोड़ न यार' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों में काम किया है. पर आज कल वो कुछ नाराज से दिख रहें हैं.आखिर क्या है मुकुल की नाराजगी की वजह?

फ्लाइट से किया डीबोर्ड
दरअसल मुकुल अमृतसर जा रहे थे और उनके बैग में एक डेड ई-सिगरेट मिलने की वजह से जेट एयरवेज ने उन्हें उड़ान भरने के 5 मिनट पहले डीबोर्ड कर दिया. मुकुल ने इस नाराजगी को शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट क जरिये बताया. उन्होंने ने अपने पोस्ट में लिखा , 'मुझे अनौपचारिक तरह से की फ्लाइट से उड़ान भरने के 5 मिनट पहले उतार दिया गया क्योंकि मेरे बैग में उन्हें एक डेड ई-सिगरेट मिली'.

स्टाफ ने उड़ाया मजाक
यही नहीं जब मुकुल ने फ्लाइट के एक स्टाफ से मदद मांगी तो उसने मुकुल को एक हिंदी फिल्म का कर उनका मजाक भी उड़ाया. मुकुल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब मैंने जेट एयरवेज के एक स्टाफ से मदद मांगी और थोड़ी इंसानियत दिखाने को कहा तो उसने डायलॉग मारते हुए कहा कि सेक्यूरिटी को लेकर हम कोई इंसानियत नहीं दिखा सकते.'

Advertisement

एक्टर राहुल देव के छोटे भाई हैं. मुकुल ने अपना करियर सुष्मिता सेन के साथ एक फिल्म 'दस्तक' से शुरू किया था. यही नहीं मुकुल 'फीयर फैक्टर' के पहले सीजन के होस्ट भी रह चुके हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement