मथुरा हिंसा के दौरान एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की मौत की खबर सुनकर उनके माता-पिता ने सरकार से अपील की है कि उन्हें बस उनका बेटा वापस चाहिए. उन्होंने मुआवजा लेने से भी इनकार कर दिया.
Mujhe paise nhi chahiye,CM mera beta lakar de dein:Mother of SP Mukul Dwivedi who was killed in firing yday
— ANI UP (@ANINewsUP)
दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को में हुई हिंसा और पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर दुख जताया था. मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर संतोष कुमार के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की गई थी.
ने जनपद मथुरा में एक घटना में शहीद थानाध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। (1/2)
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP)
शहीद थानाध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार के आश्रितों को 20 लाख रु0 की आर्थिक सहायता की घोषणा। (2/2)
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP)
मुकुल द्विवेदी के पिता ने मथुरा की पूरी घटना के पीछे सरकार की नाकामी जिम्मेदार ठहराया है. एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की उस वक्त मौत हो गयी थी जब वह मथुरा के जवाहर बाग में करने वाले लोगों के खिलाफ एक अभियान चला रहे थे. अतिक्रमण अभियान के दौर के SO संतोष कुमार की भी मौत हो गई थी.