scorecardresearch
 

क्या खुद के लिए रणवीर को खतरा मानते हैं? रणबीर कपूर ने दिया जवाब

बॉलीवुड में रणबीर और रणवीर की जोड़ी के बीच अदाकारी में कांटे की टक्कर मानी जाती है.

Advertisement
X
 रणबीर और रणवीर
रणबीर और रणवीर

बॉलीवुड में रणबीर और रणवीर के बीच कड़ी टक्कर मानी जाती है. दोनों एक के बाद एक अपनी फिल्मों से खुद को साबित करते हैं. रणबीर कपूर ने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की कि वे रणवीर सिंह से अपने कॉम्प‍िटीशन को किस तरह देखते हैं.

रणवीर सिंह से खतरा होने के सवाल पर रणबीर कपूर ने कहा, " जलन जैसी कोई बात नहीं है. कोई असुरक्षा नहीं है. मैंने अपना करियर दस साल पहले शुरू किया था. हम दोनों ही युवा डेब्यूडेंट्स हैं. अभी हमें 10-12 साल हुए हैं. हमारे बीच पूरी तरह से हेल्दी कॉम्प‍िटीशन है. मैं अपने अच्छे काम से रणवीर का मुकाबला करना चाहता हूं." 

दमदार अदाकारी के अलावा दोनों में एक बात और कॉमन है. दीपिका पादुकोण दोनों की अच्छी दोस्त हैं. डेकेन क्रोन‍िकल की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दीप‍िका लंबे वक्त तक रणबीर के साथ सीर‍ियस र‍िलेशन में रही हैं. एक वक्त ऐसा था जब दीप‍िका रणबीर कपूर के लिए करियर छोड़कर घर बसाना चाहती थीं.

Advertisement

दीप‍िका-रणबीर के बीच र‍िलेशन लंबा चल नहीं सका. इसकी वजह से दीप‍िका काफी द‍िनों तक परेशान भी रहीं. आज भले ही दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन र‍िश्ते में आईं दूर‍ियों ने दीप‍िका पर गहरा असर छोड़ा है.

Advertisement
Advertisement