scorecardresearch
 

शाहरुख ने लंदन में नहीं की इरफान खान की मदद, जानें अफवाह का सच

न्यरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इरफान खान के प्रवक्ता ने शाहरुख के एक्टर की मदद करने की खबरों को गलत बताया है.

Advertisement
X
इरफान खान, शाहरुख खान
इरफान खान, शाहरुख खान

हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान "न्यरोएंडोक्राइन कैंसर"  से जूझ रहे एक्टर इरफान खान की लंदन में मदद कर रहे हैं. उन्होंने इरफान को लंदन में रहने के लिए अपने घर की चाबी भी दी. अब इस मामले में नया मोड़ आया है. इरफान के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है. 

प्रवक्ता ने कहा, ''शाहरुख-इरफान के बारे में फैल रही खबर किसी इंसान के दिमाग की कल्पना भर है, जिसने अविश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर को चलाया. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.''

उन्होंने कहा, हालांकि शाहरुख और इरफान खान अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों के मुलाकात करने और किंग खान की ओर से उन्हें लंदन के घर की चाबी देने वाली खबर झूठी है.

पहले खबरों में कहा गया था ये सब

Advertisement

बता दें कि पहले खबरें थी कि इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था और उन्हें बताया कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं. सुतापा ने शाहरुख को अपने मुंबई स्थ‍ित मड आईलैंड के घर बुलाया.

इरफान के घर से कुछ ही दूरी पर "मेहबूब स्टूडियो" में शूटिंग कर रहे शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे. दोनों ने साथ में दो घंटे बिताए. इस दौरान शाहरुख ने न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्क‍ि उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दे दी. काफी जिद करने के बाद इरफान ने इसे स्वीकार कर लिया.

Advertisement
Advertisement