scorecardresearch
 
इरफान की हॉलीवुड फिल्म Puzzle का ट्रेलर जारी, कुछ ऐसा है रोल

इरफान इस वक्त बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्हें इंटरनेशनल स्टार का रुतबा हासिल है. लगातार फिल्में भी आ रही हैं वो जिसमें उल्लेखनीय भूमिकाओं में दिखते हैं. अब इरफान की एक और हॉलीवुड फिल्म आ रही है. फिल्म का नाम है - पजल.

Advertisement
X
पजल में इरफान

निर्माताओं ने यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है. इसमें इरफान एक चैम्पियन पजल सॉल्वर के रोल में नजर आएंगे. केली मैक्डोनाल्ड लीड रोल कर रही हैं. इसी साल 13 जुलाई को फिल्म रिलीज होगी. 

क्या है फिल्म की कहानी

ट्रेलर देखने से अंदाजा लग रहा है कि ये फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल लाइफ और बदले की कहानी है. एक ऐसी हाउसवाइफ की कहानी जो अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है. बर्थडे पर उसे एक अनोखा तोहफा मिलता है और उसके बाद उसकी जिंदगी में तमाम चीजें बुरी तरह से बदल जाती हैं. दरअसल, यह एक पहेली होती है. इसी को सुलझाने के वह इरफान से मिलती है. इसके बाद दोनों के बीच एक रिश्ता बन जाता जाता है.

Advertisement

इरफान की हाल ही में हिंदी में ब्लैकमेल और करीब करीब सिंगल आई थी. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई. इरफान इस वक्त देश से बाहर हैं और अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement