scorecardresearch
 

इरफान आए थे भारत, त्र्यम्बकेश्वर में की थी भगवान शिव की पूजा

बॉलीवुड अभ‍िनेता इरफान खान इस समय लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. उन्हें रेयर किस्म का कैंसर हुआ है.

Advertisement
X
इरफान खान
इरफान खान

बॉलीवुड अभ‍िनेता इरफान खान इस समय लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. उन्हें रेयर किस्म का कैंसर हुआ है. इरफान कई महीनों से अपने परिवार के साथ लंदन में हैं.  

स्पॉट बॉय के अनुसार, इरफान निजी कारण से भारत आए थे. वे दो दिन के लिए आए और नासिक स्थ‍ित त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. इरफान किस डेट में नासिक आए, इस बारे में फिलहाल कुछ पुख्ता जानकारी नहीं है. लेकिन यह तय है कि 2 दिन की विजिट उन्होंने की थी. इसके बाद वे वापस इलाज के लिए लंदन चले गए.

सूत्रों के मुताबिक, ''इरफान को लंदन वापस लौटना पड़ा, क्योंकि अभी तक डॉक्टर्स ने उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वे मूवी सेट पर लौट सकेंगे. लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्टर की गाइडलाइन्स फॉलो करनी होगी.''

Advertisement

कुछ दिनों पहले इरफान के भारत आकर की शूटिंग शुरू करने की खबर सामने आई थी. लेकिन उनके प्रवक्ता की तरफ से बयान जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया था. खबरों की मानें तो मार्च में विदेश से लौटने के बाद हिंदी मीडियम-2 की शूटिंग करेंगे. की दीपिका पादुकोण के अपोजिट सपना दीदी और उधम सिंह की बायोपिक पाइपलाइन में है.

ट्वीट कर इरफान ने बताई थी बीमारी

इरफान ने कुछ महीनों पहले ट्वीट कर का खुलासा किया था. लिखा था कि, ''जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है. मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं. मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है. लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है. मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों को तलाश करते-करते मेरा सामना एक दुर्लभ बीमारी से हो जाएगा.''

Advertisement
Advertisement