scorecardresearch
 

ट्यूमर के इलाज के लिए लंदन रवाना हुए इरफान खान!

एक्टर इरफान खान ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर है और वो इसके इलाज के लिए विदेश जाएंगे. इसके बाद खबरें आने लगी थी कि वो यूएस इलाज के लिए जाएंगे, लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो वो इलाज के लिए लंदन निकल चुके हैं.

Advertisement
X
इरफान खान
इरफान खान

एक्टर इरफान खान ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर है और वो इसके इलाज के लिए विदेश जाएंगे. इसके बाद खबरें आने लगी थी कि वो इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे, लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो वो इलाज के लिए लंदन निकल चुके हैं.

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में बसे एक भारतीय डॉक्टर ने इस बीमारी पर पूरा रिसर्च कर लिया है और उन्होंने इरफान के पूरे ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी ली है. इरफान के करीबी दोस्त ने बताया- डॉक्टर ने इरफान के केस को अच्छी तरह देख लिया है और इरफान और उनके परिवार को आश्वासन दिया है कि उनकी जिंदगी को कोई खतरा नहीं है. उन्हें पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. इरफान और उनकी पत्नी ने सब कुछ डॉक्टर के हाथ पर छोड़ दिया है.

Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि इरफान लंदन में कुछ और महीनों के लिए रहेंगे. उनके परिवार ने ही लंदन को इलाज के लिए चुना है.

इरफान ने इसके पहले ट्वीट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था-जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है. मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं. मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है. लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है.

उन्होंने आगे लिखा, इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं. मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए दुआएं करते रहें. मेरी बीमारी को लेकर न्यूरो की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसके लिए बता दूं कि न्यूरो हमेशा ब्रेन के लिए नहीं होता. जिन लोगों ने मेरे बयान का इंतजार किया, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से और स्टोरी लेकर वापस आऊंगा.

बता दें, इरफान ने कुछ दिनों पहले ट्वीट के जरिए लिखा था- 'कभी एक रोज आप दिन में उठते हो और आप को अचानक से ये जान कर झटका लगता है कि जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा. पिछले कुछ दिनों से मेरा जीवन एक सस्पेंस स्टोरी जैसा हो गया है. मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों को तलाश करते-करते मेरा सामना एक दुर्लभ बीमारी से हो जाएगा.'

इरफान ने आगे लिखा- 'मेरा परिवार और करीबी दोस्त मेरे साथ हैं और हम इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. मेरा सभी से निवेदन है कि जब तक मैं खुद अपनी बीमारी के बारे में खुल के ना बताऊं कृपया आप लोग अपनी ओर से कुछ भी अनुमान ना लगाएं. जब मुझे इस बारे में कुछ भी पता चलेगा तो मैं आपको जरूर बताऊंगा. तब तक के लिए मेरी सलामती की दुआ करें.

Advertisement

आपको बता दें कि इरफान, विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे. फिल्म मेंं उनके साथ दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन बीमारी की वजह से फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है.

Advertisement
Advertisement