बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर ने खुलासा करते हुए बताया है कि देश में एक खास पहचान बना चुका उनका एक्टिंग स्कूल 'द एक्टिंग प्रीपेयर्स' दरअसल 11 साल पहले उनके दिवालियापन का नतीजा था.
अभिनय संस्थान के महत्व पर जोर देते हुए सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक स्टार ने मलेशिया सरकार से देश में ऐसा ही एक एक्टिंग स्कूल खोलने की अपील की है. के लॉन्चिंग इवेंट पर बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं प्रोडक्शन के हर दूसरे पक्ष पर विफल हो चुका था और पूरी तरह से दिवालिया था. क्योंकि मेरे सपने हकीकत से कहीं उंचे थे. इसलिए, मैंने भविष्य के एक्टर और एक्ट्रेस तैयार करने के लिए एक छोटे से कमरे में 12 स्टूडेंट्स के साथ अपना शुरू किया. मैं मलेशिया सरकार से भी अनुरोध करूंगा कि वह यहां एक एक्टिंग स्कूल खोले क्योंकि इससे एक पेशे के निर्माण में मदद मिलेगी.
इनपुट: PTI