scorecardresearch
 

'सुल्तान' बनने के लिए सलमान ने ऐश्वर्या के को-स्टार से ली थी मदद

क्या आप जानते हैं सलमान खान ने 'सुल्तान' बनने के लिए ऐश्वर्या के को-स्टार से मदद ली थी. आइए जानते हैं कौन हैं ये शख्स...

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' आज से एक महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान को इस फिल्म में 'सुल्तान' बनने के लिए मदद किसने की.

ये शख्स कोई और नहीं बल्कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में ऐश्वर्या के को-एक्टर रहे रणदीप हुड्डा हैं. बता दें कि रणदीप फिल्म 'किक' में सलमान के साथ भी नजर आ चुके हैं.

एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक अपनी एक फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले चुके रणदीप ने को पहलवानी और कुश्ती लड़ने की कुछ खास टेक्नीक सिखाई हैं. इतना ही नहीं रणदीप के दिए कुछ पहलवानी के टिप्स ने सलमान को 'सुल्तान' बनने में मदद भी की.

अली अब्बास जफर निर्देशित सलमान की यह फिल्म इस ईद यानी को रिलीज होने वाली है जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का भी रेसलर की भूमिका में नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement