रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की राहें कुछ महीने पहले जुदा हो गई थी. कुछ समय से दोनों ही अच्छे और बुरे दोनों कारणों से चर्चा में हैं. हालांकि दोनों अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आएंगे लेकिन शूटिंग के वक्त भी दोनों एक-दूसरे से खफा ही दिखें.
खबर आई है कि दोनों एक गाने की रिहर्सल कर तो रहे हैं लेकिन अलग-अलग. के स्टूडियो में डांस प्रैक्टिस कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ रणबीर जुहू में रिहर्सल कर रहे हैं.
फिल्म के डायरेक्टर अनुराग का कहना है कि दोनों प्रोफेशनल्स हैं और उनके बीच की समस्याओं ने फिल्म को किसी भी तरह प्रभावित नहीं किया. दरअसल बीच में खबरें आ रही थी कि दोनों शूटिंग में एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल नहीं है, जिससे शूटिंग ठीक से नहीं हो पा रही थी.
को तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार होगा और वो चाहेंगे कि दोनों अपने बीच की प्रॉब्लम्स को भूलकर शूट अच्छे से करें.