scorecardresearch
 

Film Wrap: राखी ने बताया कब बनेंगी मां, कार्तिक ने फ्रेंडशिप डे पर गाया गाना

फिल्म रैप के जरिए जानिए क्या रहीं फिल्म टीवी, बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में रविवार की खास खबरें.

Advertisement
X
राखी सावंत
राखी सावंत

फिल्म रैप के जरिए जानिए क्या रहीं फिल्म टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड और इंडियन सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में रविवार को क्या रहा खास.

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी 9 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म में बिहार में जबरदस्ती कराई जाने वाली शादियों की कहानी को दिखाया जाएगा. एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने पकड़वा विवाह और दहेज जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि भारत में दहेज प्रतिबंधित है लेकिन फिर भी समाज में इसका प्रचलन है.

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ समय के अंदर ही सबके फेवरेट हो गए हैं.  उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. सभी आज 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक-दूसरे को विश कर रहे हैं और अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं. इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने गाना गाकर सभी को फ्रेंडशिप डे विश किया. उन्होंने अपनी एक फैन सिंगर के साथ गाना गाया है.

Advertisement

इस रविवार उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अयान और अमान कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं. फेमस सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में शो पर खुलासे करेंगे. इसके अलावा अपने बेटों के साथ मिलकर वे एक बढ़िया समां बांधने वाली परफॉर्मेंस देने के लिए भी तैयार हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस देश ही नहीं दुनिया में भी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं और इस वजह से किसी न किसी वजह से वे हमेशा सुर्ख‍ियों में छाई रहती हैं. कभी उनकी पार्टीज, कभी बिकिनी फोटोज और तो और कभी सिगरेट पीती हुई तस्वीरें उनकी चर्चा की वजह बन जाते हैं. अब प्रियंका का एक नया वीडियो इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है.

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने शादी की खबरों को खारिज करने के बाद अब अपने नए बयान से एक बार फिर खलबली मचा दी है. दरअसल, राखी ने शादी करने की बात को स्वीकार कर लिया है. अपने नए इंटरव्यू में राखी ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है.

Advertisement
Advertisement