विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी की रिलीज पर कांग्रेस ने रोक लगाने की कोशिश की थी. लेकिन सभी विवादों को दरकिनार करते हुए फिल्म 12 अप्रैल को थियेटर्स में आ ही गई है. फिल्म की कहानी देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मौत की गुत्थी पर आधारित है.
सोशल मीडिया पर मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को लेकर माहौल ठंडा ही नजर आ रहा है. फिल्म को लेकर खास बज भी देखने को नहीं मिलता. बावजूद इसके ट्विटर पर मूवी को सेलेब्स और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'द ताशकंद फाइल्स' के एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है. दर्शक शास्त्री की मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी पर बनी मूवी को मस्ट वॉच और एंगेजिंग बता रहे हैं. फिल्म में दिखाया गया सस्पेंस दर्शकों को बांधने में कामयाब हो रहा है.
It's a must watch movie
— AjayKumarGautam🇮🇳 (@KumarGautamAjay)
लाल बहादुर शास्त्री जी का सच जानते जानते पूरे देश का सच पता चल जाएगा is releasing today
Rating - 5/5
A must watch for every Indian
— Chowkidar Kapil Mishra (@KapilMishra_IND)
Request everyone to go to their nearest multiplex and watch ...Indeed it's a great movie and I am damn sure that it would reveal many secrets related to the death of former Indian prime minister Lal Bahadur Shastri ji. Jai Hind 🇮🇳
— R@hul Rath0re #Chowkidar (@rahulofcoer)
Finally the wait ovr ji’s released,I request everyone to Book ur show & Go to to Watch the Movie & Know why and how our second PM died mysteriously in Tashkent and no official enquiry ever took place Intense and Gripping!Go watch!
— Chowkidar Prajwal Busta (@PrajwalBusta)
द ताशकंद फाइल्स की पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी से टक्कर होने वाली थी. लेकिन चुनाव आयोग के आदेश के बाद पीएम मोदी की बायोपिक पर लोकसभा चुनाव खत्म होने तक रोक लग गई है. द ताशकंद फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर सिंगल रिलीज का फायदा मिलेगा. ट्रेड एक्पर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 'द ताशकंद फाइल्स' 1-1.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है.
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मूवी के बहाने गांधी परिवार पर निशाना भी साधा है. साथ ही फिल्म जरूर देखने की अपील भी की है.
The fear of facing d truth is d bggst fear of all, bec you run the risk of coming face to face with d ugliness that you represent. TashkentFiles happens to b d bggst expose on Gandhi parivaar which allegedly conspired to kill a sitting PM.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit)
and literally put the "For Sale" sign on the fate of this nation for 60 odd years. It’s a must watch.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit)
What an Amazing Movie this --> by ...
Go and Watch now!! 🙂
— Chowkidar पाटलीण बाई (@PradnyaLotlikar)
watched gripping, off the edge movie that shows how ldrs like LBS, SCB etc were systematically erased from memory of this country & only Nehru & Gandhi remained. Great show by Mithun Da, Pallavi Joshi...good initiative by A must watch for everyone.
— #mainbhichowkidaar (@suraj_del)
What a wonderful movie! An eye opening movie which tells us ,not only to read History but to find the "Disconnects between dots",
Congratulations ji
Congratulations and
— Shreha (Sankalp Inst) (@shreha211985)
OMG!!!! I got goosebumps.... sir will be remembered for this COURAGEOUS Movie...
This movie will UNFOLD TRUTH behind Late LAL BAHADUR SHASTRI'S DEATH👍👍👍👍
— Chowkidar Mousami Singh (@MousamiSingh1)
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, मिथुन चक्रवती, श्वेता बसु प्रसाद, नसीरुद्दीन शाह, मंदिरा बेदी और पल्लवी जोशी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म बनाने के लिए मेकर्स ने 3 साल तक रिसर्च की थी. विवेक की टीम ने 125 आरटीआई फाइल की थी. लेकिन उन्हें किसी भी मंत्रालय से शास्त्रीजी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.