scorecardresearch
 

FilmWrap:फरदीन ने शेयर की बेटे की फोटो, अजय देवगन की बेटी नहीं बनना चाहतीं एक्टर

अगर आपने आज की बॉलीवुड की खबरें मिस कर दी हैं तो यहां जान लीजिए आज क्या-क्या हुआ बॉलीवुड की गलियारे में...

Advertisement
X
फरदीन खान अपने बेटे के साथ, अजय देवगन अपनी बेटी के साथ
फरदीन खान अपने बेटे के साथ, अजय देवगन अपनी बेटी के साथ

अगर आपने आज की बॉलीवुड की खबरें मिस कर दी हैं तो यहां जान लीजिए आज क्या-क्या हुआ बॉलीवुड की गलियारे में...

फरदीन खान ने ज्यादा इंतजार न कराते हुए जन्म के दो दिन बाद ही इस नन्हे मेहमान की तस्वीर टि्वटर पर शेयर कर दी है. इस ट्वीट में उन्होंने अपने प्रशंसकों की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है.

एक ओर जहां शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्‍चन की नातिन नाव्‍या नवेली बॉलीवुड में करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्‍यासा ने इस फील्‍ड में करियर बनाने से इनकार किया है.

सलमान खान के फैंस हर साल बेसब्री से बिग बॉस का इंतजार करते हैं. हर साल यह भी खबर आती है कि सलमान शायद इस शो को ना करें, लेकिन इस बार भी सलमान ने दर्शकों को निराश नहीं किया. बिग बॉस 11 को भी सलमान ही होस्ट करेंगे और अब तो इसका टेलिकास्ट डेट भी आ चुका है.

Advertisement

करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता कर वापस मुंबई लौट आए हैं. तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' हो या शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल', बॉक्स ऑफिस को पिछले कुछ महीनों में निराशा ही हाथ लगी है. ऐसे में लोगों को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से बहुत उम्मीदें हैं. मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है. फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है.

 

Advertisement
Advertisement