scorecardresearch
 

'फैन' के सीक्वल के बारे में मत सोचिएगा: शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फैन' के सीक्वल के बारे में कहा है कि इस फिल्म में फैन मर जाता है तो उन्हें नहीं लगता कि इस फिल्म का सीक्वल बनेगा.

Advertisement
X

अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फैन' से लोगों को एंटरटेन करने वाले एक्टर शाहरुख खान का कहना है कि इस फिल्म का कोई सीक्वल नहीं बनेगा.

हालांकि, वह निर्देशक मनीष शर्मा के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी स्क्र‍िप्ट अलग है. शाहरुख ने बताया, 'इस फिल्म में मर जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म का कोई सीक्वल बनेगा.' इस में शाहरुख को फेमस एक्टर आर्यन खन्ना और उसके जुनूनी फैन गौरव का किरदार निभाते देखा गया है. शाहरुख ने बताया कि वह मनीष के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं, लेकिन इसकी कहानी 'फैन' से अलग है.

ने कहा, 'मनीष और मैं इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जो 'फैन' से मेल नहीं खाती. यह एकदम अलग कहानी है और हम अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.' शाहरुख ने यह भी बताया कि उनके लिए इस फिल्म में आर्यन खन्ना का किरदार निभाना काफी मुश्किल रहा, क्योंकि यह उनके जीवन के काफी करीब था. किंग खान अपनी की सफलता का जश्न मनाने की तैयारी भी कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement