scorecardresearch
 

Exclusive: 'किसने कहा कि मैं सलमान के लिए गाना नहीं गाऊंगा': अरिजीत सिंह

चर्चा थी कि अरिजीत सिंह ने सलमान खान के लिए भविष्य में कभी गाना ना गाने का फैसला लिया है लेकिन अब अरिजीत ने इन खबरों का खंडन किया है.

Advertisement
X
अरिजीत सिंह और सलमान खान
अरिजीत सिंह और सलमान खान

सलमान खान की अरिजीत सिंह से नाराजगी जगजाहिर है. कुछ महीने पहले ही अरिजीत ने फेसबुक पर सलमान खान से 'सुल्तान' में अपने गाए हुए गाने 'जग घूमया' को फिल्म में रखने की गुजारिश की थी. लेकिन सलमान खान नहीं माने और फिल्म से अरिजीत का वर्जन हटा दिया गया था.

इसी बीच खबर आई थी कि अरिजीत ने सलमान के लिए कभी गाना ना गाने का फैसला लिया है. अरिजीत से जुड़े सूत्र का कहना है, 'अरिजीत अब सलमान से माफी नहीं मांगेंगे और भविष्य में कभी उनके लिए गाएंगे भी नहीं.'

लेकिन अब खबर आई है कि अरिजीत ने इन खबरों का खंडन किया है. अरिजीत ने कहा, 'ये बिलकुल झूठ है. किसने कहा? मैं के लिए जल्द गाना गाऊंगा.'

 

बता दें कि सलमान ने भी 'जग घूमया' गाया था और उनका यह वर्जन काफी पॉपुलर भी हुआ था. ' ' सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म्स में से एक है और इसने डोमेस्टिक मार्केट में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं. सलमान-अनुष्का स्टारर 'सुल्तान', 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' के बाद 300 करोड़ क्लब की तीसरी फिल्म भी बन गई है.

Advertisement

सलमान की अगली फिल्म कबीर खान की है, जो 1962 के इंडो-चीन युद्ध पर आधारित है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement