scorecardresearch
 

जब भी सचिन खेलते थे, मेरे शो की टीआरपी कम हो जाती थी: एकता

डेली शोप क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर एक खुलासा करते हुए कहा कि क्यों वह क्रिकेट लीग के दौरान अपने शो नहीं रिलीज करतीं हैं...

Advertisement
X
सचि‍न तेंदुलकर और एकता कपूर
सचि‍न तेंदुलकर और एकता कपूर

टीवी की शो क्वीन निर्माता एकता कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि जब भी वह नया शो लेकर आती हैं तो वह यह सुनिश्चित करती हैं कि क्रिकेट की कोई लीग तो नहीं चल रही.

एकता ने एक बातचीत के दौरान बताया कि जब भी मैं नये शो को पेश करने की तैयारी करती हूं, मैं आशा करती हूं कि कोई क्रिकेट लीग न चल रही हो. क्योंकि मैं जानती थी कि जब भी सचिन खेला करते थे, आप मेरे शो की टीआरपी देख सकते हैं. मैं पूछा करती थी कि क्या हुआ, और जवाब मिलता था ओह सचिन खेल रहा है. केवल उस समय यह प्रभावित होती थी क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की के समय भी ऐसा होता था. एकता अपने आगामी शो कुंडली भाग्य के प्रचार के लिए दिल्ली में थीं.

Advertisement

एकता ने कहा कि वह अपने पिता जितेंद्र से उनके किसी एक शो में काम करने के लिए कई बार कह चुकी हैं लेकिन जितेंद्र का बहुत जल्द अदाकारी में लौटने का मन नहीं है.

उन्होंने कहा कि उनके पिता फिल्मों में भले ही काम नहीं कर रहे लेकिन वह अपने रियल एस्टेट कारोबार में काफी बिजी रहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement