scorecardresearch
 

सचिन-धोनी के बाद अब गांगुली पर फिल्म? लेकिन ये हो रही समस्या

सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की लाइफ परदे पर आने के बाद अब एक और क्रिकेटर की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है. ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली.

Advertisement
X
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की लाइफ परदे पर आने के बाद अब एक और क्रिकेटर की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है. ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली.

सौरव गांगुली की लाइफ पर एक किताब 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' इस साल के शुरू में लॉन्च हुई थी. अब खबर है कि एकता कपूर इस किताब पर आधारित फिल्म बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं.

भोजपुरी वेब सीरीज बनाएंगी एकता कपूर, आम्रपाली-विक्रांत होंगे स्टार

एकता का प्रोडक्शन हाउस अल्ट बालाजी सौरव गांगुली पर बायोपिक बनाना चाहता है. सूत्रों के अनुसार, एकता के प्रोडक्शन हाउस का मैनेजमेंट पहले ही सौरव गांगुली से मुंबई में इस बारे में बात कर चुका है. साथ ही हाल ही में बालाजी के रिप्रिजेंटेटिव कोलकाता भी पहुंचे थे. इस मामले में बातचीत और आगे बढ़ी है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सौरव चाहते है कि इस फिल्म को कोई कोलकाता बेस्ड डायरेक्टर बनाए, लेकिन एकता मुंबई के किसी डायरेक्टर से डायरेक्ट कराना चाहती हैं. अब देखना है कि कब तक ये बायोपिक फ्लोर पर जाती है.

Advertisement
Advertisement