स्टार प्लस पर सेलेब्रिटी डांस शो नच बलिए 10 के जल्द शुरू होने की खबरें हैं. टीवी वर्ल्ड के फेमस चेहरों को इसके लिए अप्रोच भी किया जा रहा है. खबर है कि दिया और बाती हम फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल को मेकर्स ने नच बलिए के 10वें सीजन के लिए अप्रोच किया है.
दीपिका सिंह दिखाएंगी डांस का जलवा!
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. ये भी बताया कि दीपिका सिंह के अलावा चैनल ने कृष्णा चली लंदन फेम मेघा चक्रवर्ती को भी शो का ऑफर दिया है. कई टीवी सितारों से शो को लेकर बातचीत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने तक शो का प्रोमो सामने आ सकता है. चर्चा है कि नच बलिए 10 और बिग बॉस 14 एक ही समय लॉन्च हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो दोनों शोज के बीच टीआरपी को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी.
दीपिका सिंह की बात करें तो वे बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ शानदार डांसर भी हैं. दीपिका ने क्लासिकल डांस सीखा है. वे सोशल मीडिया पर अपने डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं. दीपिका टीवी के बड़े शोज का हिस्सा रही हैं. उन्हें दीया और बाती हम में संध्या बींदणी का रोल कर पॉपुलैरिटी मिली. दीपिका को पिछली बार शो कवच में देखा गया था.
View this post on Instagram
नच बलिए 10 में टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के भी पार्टिसिपेट करने की खबरें थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें शो का ऑफर तक नहीं मिला है, ऐसे में उनके डांस शो में आने की खबरें गलत हैं. नच बलिए को लेकर चर्चा है कि इस बार इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नच बलिए का 9वां सीजन टीआरपी में टॉप पर रहा था. शो में एक्स कपल के तड़के ने खूब रंग जमाया था.