scorecardresearch
 

दिशा पटानी ने लगाई ऐसी छलांग कि Video हो गया वायरल, 27 लाख व्यू

दिशा पटानी के हालिया वीडियो को 27 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.

Advertisement
X
दिशा पटानी
दिशा पटानी

दिशा पटानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्ट‍िव हैं. वे अकसर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनका एक हालिया वीडियो भी वायरल हो गया है. इसमें वे छलांग लगाती दिख रही हैं.

दिशा के इस वायरल वीडियो को 27 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. डांस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचानी जाने वालीं दिशा अपने ताजा वीडियो में खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही हैं.  

A post shared by (@dishapatani) on

दिशा पटानी इस वीडियो में 'फ्रंट फ्लिप' मार रही हैं. वे अपने कोच के साथ हैं और बेहतरीन फ्लिप मार रही हैं. दिशा ने यह बताने की कोशिश की है कि एक्शन के मामले में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से कम नहीं हैं.

खबरों के मुताबिक, टाइगर और दिशा को म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं माना, लेकिन टाइगर ने एक बार कहा था कि वो आशा करते हैं कि दिशा की तरह उनकी कोई गर्लफ्रेंड हो.

Advertisement
Advertisement