scorecardresearch
 

दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का ट्रेलर रिलीज

करण जौहर, लारा दत्त, दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का ट्रेलर रिलीज.

Advertisement
X
फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का पोस्टर
फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का पोस्टर

दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म से एक बार फिर लारा दत्ता कॉमेडी अवतार में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, राणा डग्गुबती और रितेश देशमुख भी फनी किरदारों में दिख रहे हैं.

ट्रेलर में फनी गबरू दिलजीत दोसांझ चुलबुले अंदाज में लोगों को गुदगुदाते दिख रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा की फैशन डिजाइनर के किरदार में दिलजीत संग कॉमेडी केमिस्ट्री भी शानदार है. जारी ट्रेलर में कई सितारों को एक साथ देखना और उन पर आजमाए गए कॉमेडी पंच भी हंसाते हैं.

सबसे मजेदार करण जौहर को करण-अर्जुन और कुछ कुछ होता है फिल्म को लेकर किया गया पंच है. बॉम्बे वेलवेट के बाद एक बार फिर करण जौहर को ऑनस्क्रीन देखना मजेदार है.इसके अलावा दिलजीत का सुशांत सिंह राजपूत को धोनी मानकर बात करने वाला जुमला भी मजेदार है.

Advertisement

23 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट किया है इंडो-अमेरिकन डायरेक्टर चाकरी टोलेटी ने.

देखें ट्रेलर:

Advertisement
Advertisement