scorecardresearch
 

ईशा की शादी में दीप‍िका-रणवीर का 'मल्हारी डांस', देखें वायरल वीड‍ियो

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी 12 द‍िसंबर को मुंबई में होने जा रही है. इस शादी से पहले होने वाली रस्में उदयुपर में आयोज‍ित हुईं. अंबानी पर‍िवार की इन खुश‍ियों में शामिल होने हॉलीवुड, बॉलीवुड के नामचीन स‍ितारों ने श‍िरकत की.

Advertisement
X
रणवीर-दीप‍िका
रणवीर-दीप‍िका

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी 12 द‍िसंबर को मुंबई में होने जा रही है. इस शादी से पहले होने वाली रस्में उदयुपर में आयोज‍ित हुईं. अंबानी पर‍िवार की इन खुश‍ियों में शामिल होने हॉलीवुड, बॉलीवुड के नामचीन स‍ितारों ने श‍िरकत की. प्री वेड‍िंग बैश के जश्न में बॉलीवुड स्टार्स के कई डांस वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें न्यूलीवेड का मल्हारी डांस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

View this post on Instagram

A post shared by (@eventilaindia) on

रणवीर-दीप‍िका के डांस वीड‍ियो को सोशल मीड‍िया पर फैन पेज से जारी किया गया है. इसमें बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी की डांस जुगलबंदी जबरदस्त नजर आ रही है.

ईशा और आनंद की प्री-वेडिंग सेरिमनी उदयपुर में आयोजित की गई थी. 8 और 9 दिसंबर को आयोजित हुई इस सेरिमनी में जॉन अब्राहम, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की. फिल्ममेकर करण जौहर ने की बेटी के साथ डांस किया.

Advertisement

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होने जा रही है. वह पीरामल परिवार के बेटे आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. पॉप सिंगर बेयॉन्स और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हि‍लेरी क्ल‍िंटन ने फंक्शन में शिरकत कर इसे खास बनाया. जश्न में खेल, उद्योग और मनोरंजन जगत के कई दिग्गज शामिल हुए. ईशा के संगीत में न्यूलीवेड कपल और ने भी शिरकत की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement