scorecardresearch
 

हॉलीवुड फिल्म xXx 4 में विन डीजल संग दोबारा नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने एक बड़ा हिंट देते हुए बताया है कि शायद दीपिका फिल्म xXx 4 यानी जेंडर केज 4 में भी हो सकती हैं.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं. उन्होंने कभी भी बढ़िया फिल्म करने से हाथ पीछे नहीं किए हैं और बॉलीवुड के बाहर भी काम किया है. दीपिका ने साल 2017 में एक्टर विन डीजल संग उनकी फिल्म xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था.

इस फिल्म में के काम को देसी और विदेशी सभी फैंस ने पसंद किया था. इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण इसका प्रमोशन करने हॉलीवुड की फेमस कॉमेडियन और होस्ट एलेन डीजेनेरस के शो पर भी पहुंची थीं. अब हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने एक बड़ा हिंट देते हुए बताया है कि शायद दीपिका फिल्म xXx 4 यानी जेंडर केज 4 में भी हो सकती हैं.

विन डीजल ने दिया हिंट

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी के फेमस एक्टर ने जेंडर केज 4 से एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में विन ब्लैक ऑउटफिट में हैं और उन्होंने बहुत बड़ा फर कोट पहना हुआ है. इस फोटो को पोस्ट करते हुए विन ने लिखा, 'क्रिएटिविटी को सराहो. ये कितना अजब है कि मैं एक जेंडर केज मीटिंग में गया था. हर फ्रैंचाइजी की अपनी खूबसूरत फैमिली होती है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.'

Advertisement

इस फोटो की जिस बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे इसके हैशटैग. विन ने बाकी एक्टर्स के साथ दीपिका को भी अपने इस पोस्ट में मेंशन किया है. उन्होंने लिखा, '#RubyRose #ninadobrev #deepikapadukone #Liveforthis #XanderCage4.'

View this post on Instagram

A post shared by (@vindiesel) on

अगर ये कैप्शन सही है तो दीपिका पादुकोण जेंडर केज 4 में वापसी कर सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो दीपिका पादुकोण दो साल बाद हॉलीवुड में वापसी करेंगी और ये उनकी दूसरी फिल्म होगी.  

दीपिका के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे फिलहाल फिल्म छपाक के प्रमोशन में लगी हुई हैं. दीपिका के साथ इस फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आएंगे. छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी और इसका क्लैश अजय देवगन की तानाजी: द अनसंग वाॅरियर से होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement