दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सिल्वर फेस मास्क लगाए एक फोटो साझा की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि ये वीकेंड की तैयारी है. अब अपनी ही इस तस्वीर का मजाक उड़ाते हुए एक्ट्रेस ने फनी मीम शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे डाला है.
मीम में एक तरफ काजू कतली है तो दूसरी तरफ सिल्वर फेस मास्क लगाए दीपिका की तस्वीर. काजू कतली के ऊपर 'काजू कतली' और दीपिका के फोटो पर काजू कतली प्रो मैक्स लिखा हुआ है. उन्होंने खुद ही अपनी फोटो को काजू कतली का प्रो मैक्स वर्जन बताया है. इससे पहले भी कई बार वे अपने मजाकिया व्यवहार का परिचय दे चुकी हैं. कभी खुद के मेकअप का, कभी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स का तो कभी पति रणवीर सिंह के साथ अपनी फोटोज पर दीपिका फनी मीम शेयर कर चुकी हैं.

लॉकडाउन में दीपिका ने ऐसे बिताया समय
इन दिनों दीपिका पादुकोण घर पर फुल एंजॉय कर रही हैं. वे अपना काफी समय आराम करने के अलावा कुकिंग में भी बिताती हैं. कई बार उन्होंने नई डिशेज बनाकर फैंस को अपनी कुकिंग स्किल से रुबरू करवाया है. वहीं रणवीर भी उनका पूरा साथ रखते नजर आए हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की आने वाली फिल्म 83 है. इसमें वे कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी. दीपिका की पिछली फिल्म छपाक थी, जिसमें उन्होंने एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया था. सुनने में आया था कि दीपिका अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑनलाइन नरेशन भी सुन रही हैं.