scorecardresearch
 

कपिल शर्मा ने नेहा कक्कड़ संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, फैंस के बीच हो रही वायरल

मालूम हो कपिल और नेहा आज एक सफल चेहरा हैं. लेकिन दोनों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है. नेहा बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के लिए मशहूर हैं.

Advertisement
X
कपिल शर्मा-नेहा कक्कड़
कपिल शर्मा-नेहा कक्कड़

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा टीवी वर्ल्ड का चर्चित चेहरा हैं. उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती है. अब कपिल शर्मा ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वे पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ संग नजर आ रहे हैं.

कपिल ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

ये पुरानी तस्वीर है. नेहा और कपिल इसमें काफी यंग दिख रहे हैं. लगता है ये तस्वीर तब की है जब दोनों लाइमलाइट में नहीं थे. नेहा कक्कड़ कपिल के साथ बैठी हुई हैं. दोनों किसी चीज को देख रहे हैं. ये तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा- बच्चों को पहचानो. कपिल की इस फोटो पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@kapilsharma) on

मालूम हो कपिल और नेहा आज एक सफल चेहरा हैं. लेकिन दोनों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है. नेहा बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. अमूमन हर फिल्म में नेहा की आवाज में एक गाना सुनने को मिलता है. दूसरी तरफ, स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के लिए मशहूर हैं.

Advertisement

लॉकडाउन खुलने के बाद जल्द ही कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू होने वाली है. फैंस अपने फेवरेट शो को फिर से देखने के लिए बेताब हैं. सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग मिड जुलाई से शुरू कर दी जाएगी. कपिल के शुरुआती मेहमानों में सोनू सूद शामिल होंगे. लॉकडाउन में सोनू ने प्रवासियों की जिस तरह से मदद की है, उसकी हर किसी ने तारीफ की है. सोनू के अलावा शो में कई और बड़े स्टार्स पहुंचेंगे. कोरोना के मद्देनजर शो की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Advertisement
Advertisement