scorecardresearch
 

अब ऑनलाइन चलेगी कैंची, सेंसर बोर्ड डिजिटल की ओर

भारत में सेंसर बोर्ड भी अब ऑनलाइन काम करेगी. इसके लिए सीबीएफसी ने आईबी मिनिस्ट्री को प्रस्ताव भी भेज दिया है.

Advertisement
X
पहलाज निहलानी
पहलाज निहलानी

सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टीफिकेशन यानी सीबीएफसी अब डिजिटली काम करेगी. सेंसर बोर्ड ने ये निर्णय लिया है कि अब वो ऑनलाइन काम करेंगे.


इसके लिए उन्होंने हाल ही में इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनस्ट्री से भी संपर्क किया है और उन्हें अपना प्रस्ताव भेजा है. हालांकि इसे स्वीकृति मिलने में एक से दो हफ्ते का समय लगेगा.


आपको बता दें कि सीबीएफसी ना सिर्फ हिंदी फिल्मों के लिए बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों के लिए भी डिजीटली काम करेगी. संभावना जताई जा रही है कि 31 मार्च के पहले सीबीएफसी को इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री की ओर से स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद वो इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन काम करेगी.

सीबीएफसी के ऑनलाइन हो जाने के बाद फिल्म प्रोड्यूसर्स को अपने फिल्मों की डीवीडी फिजिकल फॉर्म में नहीं सौपनी होगी. सेंसर बोर्ड अब ऑनलाइन ही फिल्में देखेगा.

Advertisement

फिल्ममेकर्स अब अपनी तारीख खुद चुन सकते हैं और फिल्म बनने की शुरुआती स्टेज में ही इसकी घोषणा भी कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement