scorecardresearch
 

Box office: भा रहा है सुलु का नॉटी अंदाज, ये है ओपनिंग डे कलेक्शन

Box office पर विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़.

Advertisement
X
तुम्हारी सुलु
तुम्हारी सुलु

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या बालन का नॉटी अंदाज बॉक्स ऑफिर पर दर्शकों को बहाने लगा है. वीकेंड से पहले ही सुलु को ठीक-ठाक दर्शक मिले हैं. ऑपनिंग डे पर क्या रहा सुलु का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन में तुम्हारी सुलु की पहले दिन की कमाई 2 करोड़ रुपये तक होगी इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था और एक्सपर्ट्स का अनुमान सही निकला. विद्या की फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की. फिल्म का कलेक्शन 2.87 करोड़ रुपये रहा.

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने फिल्म की कमाई को लेकर कहा था कि सुलु अपने ओपनिंग डे पर 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. एक्सपर्ट ने ये भी कहा था कि वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म वीकेंड तक 8 से 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट जानकारी दी कि तुम्हारी सुलु ने बॉक्स ऑफिस पर सुबह के शोज में धीमी शुरुआत के बावजूद रफ्तार पकड़ी. उन्होंने वीकेंड पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई है.

तुम्हारी सुलु को विद्या बालन की बेहतरीन फिल्म कहा जा रहा है. क्रिटिक्स फिल्म के लिए विद्या की खूब तारीफ कर रहे हैं. क्रिटिक्स से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब देखना है सुलु दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है. 17 करोड़ के बजट में बनी और इसे 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज हुई सुलु पहले से ही मुनाफे में है. क्योंकिं ख़बरों की मानें तो फिल्म रिलीज से पहले ही डिजिटल, म्यूजिक और सैटलाईट्स जैसे सारे राइट्स बेच चुकी है जिसकी वजह से अपनी लागत पहले ही निकाल चुकी है.

तुम्हारी सुलु एक हाउसवाइफ से लेकर एक मशहूर रेडियो जॉकी बनने की कहानी है.

Advertisement
Advertisement