scorecardresearch
 

हर्षाली मल्होत्रा ने कहा सलमान अंकल जैसा सुपरस्टार बनना चाहती हूं

बजरंगी भाईजान फिल्म में अपनी मासूमियत और मोहक अभिनय से दर्शकों की वाहवाही बटोरने वाली 7 साल की अदाकारा हर्षाली मल्होत्रा का लक्ष्य अब अपने को स्टार सलमान खान की तरह बड़ा स्टार बनने का है.

Advertisement
X
Salman khan with Harshali Malhotra
Salman khan with Harshali Malhotra

'बजरंगी भाईजान' फिल्म में अपनी मासूमियत और मोहक अभिनय से दर्शकों की वाहवाही बटोरने वाली 7 साल की अदाकारा हर्षाली मल्होत्रा का लक्ष्य अब अपने को स्टार सलमान खान की तरह बड़ा स्टार बनने का है.

कबीर खान निर्देशित फिल्म में हर्षाली ने पाकिस्तान की एक मूक लड़की मुन्नी की भूमिका अदा की है. ने बताया, 'मुझे अभिनय और गायिकी पसंद है. मैं अंकल जैसा सुपरस्टार बनना चाहती हूं.' उनकी मां काजल ने एक बार कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मुलाकात की थी और एक दिन उन्हें फोन आया कि सलमान खान स्टारर फिल्म के लिए उनकी बच्ची का चयन किया गया है. उन्होंने बताया, मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि सलमान इस फिल्म में काम कर रहे हैं. शुरू में हम लोगों को यकीन नहीं हुआ. इसे स्वीकार कर पाना हमारे लिए मुश्किल था. हर्षाली ने बताया कि फिल्म के सेट पर मेरे साथ बार्बी गेम्स और टेबल टेनिस खेलते थे. मैं कबीर अंकल की गोद में भी बैठ कर बार्बी गेम्स खेलती थी.

Advertisement

करीना आंटी शूटिंग में व्यस्त थीं ऐसे में उनके साथ गेम खेलने का मौका नहीं मिला.

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement