scorecardresearch
 

'बजरंगी भाईजान' सलमान की बेस्ट फिल्म: आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने ईद की रात अपने दोस्त सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखी. इस मौके पर उनके साथ पूरा परिवार भी मौजूद था.

Advertisement
X
Aamir khan
Aamir khan

अभिनेता आमिर खान ने ईद की रात अपने दोस्त सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखी. इस मौके पर उनके साथ पूरा परिवार भी मौजूद था.

आमिर खान ने फिल्म देखने के बाद कहा, . मुझे लगता है इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलेरिटी 10 गुना और बढ़ जाएगी. यह फिल्म मैं कम से कम 10 दफा देखूंगा.


आमिर ने कहा, 'इस फिल्म में सलमान का हर सीन बहुत अच्छा है. मुझे बेहद खुशी है, मैंने बहुत ही अच्छी फिल्म देखी है. मुझे लगता है सलमान के करियर के बेस्ट है. बहुत अरसे के बाद मैंने इतनी जज्बाती फिल्म देखी है.'


आमिर कहते हैं, 'नवाज ने पत्रकार के रूप में कमाल का काम किया है, करीना ने अच्छा काम किया है. छोटी बच्ची का किरदार बेहतरीन है. हर्षाली ने लाजवाब काम किया है.'

Advertisement
Advertisement