scorecardresearch
 

परिवार ने दिया बयान अभी नहीं हो रही 'बाहुबली' प्रभास की शादी

मंगलवार को खबर आई थी कि बाहुबली फिल्म के एक्टर प्रभास की शादी तय हो गई है लेकिन अब उनके परिवार ने इस बात पर बयान दिया है. जानें, क्या कहा प्रभास की फैमिली ने...

Advertisement
X
बाहुबली एक्टर प्रभास
बाहुबली एक्टर प्रभास

'बाहुबली 2' की सफलता के बाद से ही एक्टर प्रभास सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी एक वजह उनकी शादी की खबरें हैं. मंगलवार को खबर आई थी कि प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन अब उनके परिवार ने इस बात को खारिज कर दिया है.

बता दें कि खबर थी कि प्रभास के लिए रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया है. दोनों परिवार इस शादी के रजामंद हैं और इसके लिए प्रभास ने हां कह दी है. हालांकि इस बारे में प्रभास के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया था लेकिन अब उनके परिवार ने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. प्रभास यूएस में हैं और उनका अभी शादी का कोई प्लान नहीं है.


यूएस से वापस आने के बाद प्रभास अपनी अगली फिल्‍म 'साहो' की शूटिंग करेंगे. इस फिल्म के लिए अनुष्का शेट्टी को साइन किया गया है.

बाहुबली फिल्म की वजह से प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है. वह अब तक 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके हैं. प्रभास और बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ये साथ में तीसरी फिल्म थी. 2005 में दोनों ने साथ 'छत्रपति‍' बनाई थी. हालांकि इसमें इनको बाहुबली जैसी शानदार सक्सेस नहीं मिली.

Advertisement

'बाहुबली' सीरीज में लगभग पांच सालों तक बिजी रहने के बाद एक्टर प्रभास ने अब ब्रेक लिया है. 37 साल के प्रभास आजकल यूएस में अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे पर हैं. प्रभास लंबी छुट्टी पर गए हैं और शायद जून के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगे. यूएस में होने के कारण उन्होंने ब्रि‍टि‍श फिल्म इंस्टीट्यूट में हुए 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के यूके प्रीमियर को भी मिस कर दिया.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement