scorecardresearch
 

कुछ शातिर लोगों ने मेरी तस्वीर बिगाड़ कर उसे वायरल किया: आयशा टाकिया

कुछ दिनों से आयशा टाकिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी तस्वीर देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. अब आयशा ने इसका जवाब दिया है.

Advertisement
X
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया

कुछ समय पहले एक इवेंट में नजर आईं आयशा टाकिया के बदले होंठो को देखकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था. खबर उड़ी कि आयशा का ये हाल उनकी प्लास्टिक सर्जरी बिगड़ जाने का नतीजा है. आयशा इससे भड़की हुई हैं. उनका कहना है कि जो फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है वो दरअसल छेड़छाड़ कर तैयार की गई है.


इसके जवाब में आयशा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऑनलाइन ट्रोलिंग एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है. कुछ लोगों ने मेरी तस्वीर को बिगाड़ कर उसे वायरल कर दिया. लेकिन सच्चाई यह है कि मैं सोशल मीडिया पर हूं और रोज शूटिंग कर रही हूं. लोग वहां देख सकते हैं कि मैं असल में कैसी दिखती हूं. मैं इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से रोज बात करती हूं. उन्होंने मेरी लिप सर्जरी वाली बातों पर विश्वास नहीं किया और मेरा सपोर्ट किया.'

Advertisement


आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ट्रोल करने से कोई निराश नहीं होता. अंत में उन्होंने अपनी बात खत्म #DontCareAboutFalseRumours से की.

 

A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on

Advertisement
Advertisement