scorecardresearch
 

अरबाज-मलाइका का हुआ था तलाक, क्या अरबाज का असफल करियर वजह?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान लीगली अलग हो चुके हैं. दोनों तलाक के लिए गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचे, जहां डिवोर्स की फाइनल प्रोसिडिंग के बाद अब ये लीगली सेपरेट हो चुके हैं.

Advertisement
X
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के तलाक की खबरों पर आज विराम लग गया है. गुरुवार को इन दोनों स्टार्स की 18 साल की शादी खत्म हो गई है. मुंबई की बांद्रा फैमि‍ली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है.

मिड डे अखबार को इसकी पु​ष्टि उनके वकील क्रांति साठे और अमृता साठे ने की है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इनका बेटा अरहान मां मलाइका के साथ रहेगा और अरबाज को उससे कभी भी मिलने की अनुमति होगी.

जस्टिन बीबर के शो में आए थे एकसाथ नजर
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में दोनों को साथ देखा गया था तो ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच अब सब ठीक होगा. मलाइका और अरबाज अपने बेटे के साथ जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे लेकिन आज अचानक इनकी तलाक की खबर आने से बॉलीवुड हैरान रह गया है. 

Advertisement


अरबाज ने दिया कार में बैठने का ऑफर
खबरों के मुताबिक, जब दोनों कोर्ट से बाहर निकले तो अरबाज ने मलाइका को अपनी कार में बैठने का ऑफर दिया. जिसे मलाइका ने ठुकरा दिया. इसके बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले गए. इस दौरान दोनों ने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया.

डिनर डेट पर भी दिखें थे एकसाथ
पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि अरबाज और मलाइका पिछले हफ्ते बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे. पहले भी तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार अरबाज और मलाइका को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था. पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थे.

अरबाज का असफल करियर तलाक की वजह
मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के बीच तलाक के बारे में एक और सच सामने आया है. इस कपल की 18 साल की शादी टूटने की वजह अरबाज खान का असफल करियर बताया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement