scorecardresearch
 

ट्रैफिक से परेशान अनुपम खेर ने मेट्रो से किया सफर, ऐसा रहा एक्सपीरियंस

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तस्वीरें साझा की.

Advertisement
X
अनुपम खेर
अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा, "मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की. अनुभव बेहतरीन रहा. जय हो."

बता दें प‍िछले द‍िनों अनुपम खेर ऑटो से सफर करते हुए नजर आए थे. उन्होंने इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर किया था. दरअसल अनुपम खेर का ड्राइवर देरी से आया था. एक्टर को योगा क्लास पर जाने के लिए देरी हो रही थी. ऐसे में अनुपम ने ऑटो से जाना बेहतर समझा. अनुपम खेर ने ऑटो वालों से बातचीत करते हुए वीड‍ियो शेयर कर मजेदार अनुभव साझा किया था.

अनुपम आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई देंगे. यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है. फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और दिव्या सेठ, मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभा रही हैं. बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement