scorecardresearch
 

पल्लवी संग शादी के बंधन में बंधे अंकित तिवारी, देखें PHOTOS

सिंगर अंकित तिवारी ने 23 फरवरी को कानपुर में पल्लवी शुक्ला से शादी कर ली. दोनों ने 20 फरवरी को सगाई की थी. शादी ब्राहण रीति-रिवीजों से हुई है. शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए.

Advertisement
X
अंकित तिवारी, पल्लवी शुक्ला
अंकित तिवारी, पल्लवी शुक्ला

सिंगर अंकित तिवारी ने 23 फरवरी को कानपुर में पल्लवी शुक्ला से शादी कर ली. दोनों ने 20 फरवरी को सगाई की थी. शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए.

यह शादी दोनों के परिवार वालों ने तय की थी. अंकित ने पल्लवी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पल्लवी का सादापन सबसे ज्यादा पसंद हैं. वो बहुत प्यारी हैं और पहले से ही घर के सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई हैं.

उन्होंने कहा कि उनके घरवालों को लव मैरिज से कोई परेशानी नहीं है. दरअसल, प्यार के मामले में उनका खुद का अनुभव उतना अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि वो इस रिश्ते से खुश हैं. हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए श्रेष्ठ ही चाहते हैं. ये मेरे जीवन में नए आयाम की शुरुआत है और वो यही कामना करते हैं कि सब बढ़िया हो.

Advertisement

A post shared by (@ankittiwari) on

A post shared by (@ankittiwari) on

पल्लवी बंगलुरू की हैं और ट्रेन में सफर के दौरान अंकित की दादी ने उन्हें पसंद किया था. वो मैकेनिकल इंजीनियर हैं.

अंकित का गाना 'सुन रहा है ना तू' और 'गलियां' बहुत फेमस हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement