scorecardresearch
 

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी तस्वीर, बेटियों ने किया TROLL

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे उनकी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने ही ट्रोल कर दिया है.

Advertisement
X
अनिल कपूर
अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे उनकी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने ही ट्रोल कर दिया है.

इस तस्वीर में अनिल ने ऑरेंज स्लीवलेस ड्रेस और बूट पहने हुए हैं. उन्होंने केप्शन में आज के यंगस्टर्स वरुण धवन, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को चैलेंज दे दिया है. उन्होंने लिखा- मैं आपलोगों से बहुत पहले से फैशन बाउंड्रीज को तोड़ रहा हूं. मैं इस फैशन सेंस को हराने का चैलेंज आप लोगों को देता हूं.


A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on


इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने लिखा- झकास, लेकिन सोनम और रिया को उनकी यह तस्वीर बिल्कुल पसंद नहीं आई. वहीं अर्जुन की बहन अंशुला ने कमेंट किया- इसे कोई नहीं हरा सकता.

Advertisement

फिल्मों की बात करें तो 'मुबारकां' में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर साथ नजर आने वाले हैं. वहीं सोनम, अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन' की शूटिंग कर रही हैं. कुछ समय में वो करीना कपूर के साथ 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग भी शुरू करेंगी.

Advertisement
Advertisement