सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के बाद जब होश में आए उस दिन को याद किया. उन्होंने इस दिन को अपने दूसरे जन्म दिन के तौर पर याद किया.
26 जुलाई 1982 को बंगलुरु में मनमोहन देसाई की फिल्म की एक दुर्घटना में जख्मी हो गए थे. सह अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ लड़ाई के एक सीन में उन्हें छलांग लगाकर एक मेज पर आना था लेकिन छलांग लगाने में चूक की वजह से मेज का किनारा उनके पेट पर लग गया.
उन्होंने घटना को ट्विटर पर याद करते हुए अपने फैन्स को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा. , 'अपनी जिंदगी के कुछ साल आप याद नहीं करना चाहते हैं....मेरे लिए प्रार्थना करने वालों को धन्यवाद.' जैसे ही लोगों ने उन्हें दूसरा जन्मदिन मुबारक ट्वीट करना शुरू किया तो , 'आज मुझे बधाई दे रहे हैं, मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि मैं आपकी प्रार्थनाओं, परवाह और प्रेम से अभिभूत हूं...अहसानमंद हूं.'
T 2336 - TO ALL THAT WISH ME TODAY, MAY I JUST SAY I AM OVERWHELMED BY YOUR PRAYERS AND CONCERN AND LOVE ..INDEBTED
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
उनके बेटे अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कुली फिल्म का एक सीन को शेयर किया और लिखा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने कितनी बार उसी तरह से एक चादर ओढ़कर कुली के उसी सीन को दोहराया.