scorecardresearch
 

जब बिग बी की वजह से रुकी इस फिल्म की रिलीज

फिल्म 'शहंशाह' की रिलीज के तीन दशक बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी विश्वसनीयता पर उठे सवालों के कारण उस समय इस फिल्म की रिलीज मुश्किल में आ गई थी.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

फिल्म 'शहंशाह' की रिलीज के तीन दशक बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी विश्वसनीयता पर उठे सवालों के कारण उस समय इस फिल्म की रिलीज मुश्किल में आ गई थी. 

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, 'शहंशाह' के 30 साल. शानदार समय..एक समय था जब फिल्म की रिलीज की उम्मीद बहुत कम थी क्योंकि मेरी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे थे. लेकिन देश के लोग बेहतर  जानते थे और फिल्म ने बंपर ओपनिंग और सफलता हासिल की. धन्यवाद."

टीनू आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'शहंशाह' में मीनाक्षी शेषाद्रि और अमरीश पुरी भी थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अमिताभ इस फिल्म के जरिए दर्शकों के चहेते स्टार बन गए. अमिताभ को इस फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री का शहंशाह भी कहा जाने लगा. फिलहाल अमिताभ अपनी तीन फिल्मों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', '102 नॉट आउट' और 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement