scorecardresearch
 

आलिया भट्ट ने करीना कपूर के जिम लुक पर ये क्या कह डाला

इनदिनों अपने जिम लुक को लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस करीना कपूर के बारे में उनकी एक्ट्रेस फैन आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए कहा है कि जिम अब नया रेड कारपेट बन गया है.

Advertisement
X
आलिया भट्ट और करीना कपूर
आलिया भट्ट और करीना कपूर

करीना कपूर खान ने तमाम बॉलीवुड दीवाज के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है. दुनिया को साइज जीरो से इंट्रोड्यूज कराने वालीं करीना प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी पूरे स्टाइल में नजर आई थीं. अपने प्रेग्नेंसी लुक्स के लिए फैशन पुलिस को इंप्रेस करने के बाद इ‍नदिनों करीना अपने जिम लुक्स को लेकर चर्चा में हैं.

हाल ही में करीना के जिम स्टाइल को लेकर भी कमेंट किया था, उन्होंने करीना का नाम लिए बिना कहा था, ‘मुझे याद नहीं कि मेरी जिम लुक की कोई तस्वीर क्लिक की गई हो. मैं कभी पत्रकारों और फोटोग्राफर्स को नहीं बुलाती. कुछ एक्ट्रेस हैं जो पत्रकारों को फोटो क्लि‍क के लिए बुलाती हैं और फिर पर बाद में मीडिया से शिकायत करती हैं.' सोनम के बाद अब आलिया ने भी करीना के जिम लुक पर हैरान करने वाला बयान दिया है. आलिया ने कहा, 'जिम अब नया रेड कारपेट लगता है. हर कोई अब जिम के लिए ड्रेसअप होता है. सैलून के बाद जिम नंबर वन स्पॉट बन गया है. बेहतर होगा कि जिम के बाहर अपना अलग स्टाइल दिखाया जाए. जब से खासकर करीना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘दरअसल, वे इस चीज को मार रही हैं.’

Advertisement

बहुत पहले ही खुद ही इस बात को कुबूल कर चुकी हैं कि वह करीना की बहुत बड़ी फैन हैं. लेकिन करीना का जिम लुक शायद उन्हें पसंद नहीं. करीना को अकसर जिम के बाहर अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ देखा जाता रहा है जिसके चलते ये दोनो जिम फ्रीक्स फोटोग्राफर्स द्वारा क्लिक की जाती रही हैं. बता दें कि करीना कपूर खान के अपना वजन प्रेगनेंसी के बाद काफी तेजी से कम भी कर लिया है.

 

Advertisement
Advertisement