scorecardresearch
 

'दंगल' का दूसरा गाना 'धाकड़ छोरी' रिलीज, 'निक्कर और टी सर्ट पहेन के आया सायकलोन'

आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया. यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
X
फिल्म 'दंगल' का दूसरा गाना 'धाकड़ छोरी'
फिल्म 'दंगल' का दूसरा गाना 'धाकड़ छोरी'

आमिर खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'दंगल' का दूसरा सॉन्ग 'धाकड़ छोरी' रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर की तरह यह गाना भी आपको बेहद पसंद आएगा.

गाने में पहलवान अपनी दोनों बेटियों गीता और बबीता को रेसलर बनने के लिए उनका उत्साहवर्धक करते नजर आ रहे हैं. साथ ही इस गाना में बताया गया है कि लड़कियों को कम नहीं आंकना चाहिए.

गाने में दिखाया गया है कि कैसे ये दोनों बहन दिन-रात मेहनत के बाद कुश्ती में लड़कों को भी धूल चटा देती हैं. गाने के लिरिक्स बेहतरीन हैं. रफ्तार की आवाज में गाया यह बेहतरीन गाना प्रीतम ने कम्पोज किया है.

इस गाने को यूटीवी मोशन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

बता दें, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

देखें गाना...

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement