इस वक्त कामयाबी के सातवें आसमान पर सवार कपूर कन्या ने अपने रेट में इतना तगड़ा जंप लगाया है कि कई प्रोड्यूसरों की नींद उड़ गई है.
शाहरुख खान खुशकिस्मत हैं कि उनकी फिल्म रॉ-वन में करीना का काम पूरा हो गया है और अब इस महंगी फीस का खामियाजा भुगतना पड़ेगा यूटीवी को.
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन के लिए करीना जहां पहले 8 करोड़ रु. के अलावा मुनाफे में हिस्सा मांग रही थीं, वहीं अब उनका रेट दस करोड़ रु. से भी ज्यादा हो गया है और मुनाफे में हिस्सेदारी भी फिफ्टी-फिफ्टी.
करीना की ओर से इशारा मिला है कि उनको फिल्म की नहीं, बल्कि फिल्म को उनकी जरूरत है, इसलिए कीमत वसूलना कहीं से गलत नहीं.