scorecardresearch
 

फिल्म देखकर प्रेग्नेंट हुई 13 साल की लड़की! सेंसर बोर्ड को कोर्ट का समन

चेन्नई की एक अदालत से चौंकाने वाला मामला समने आया है. कोर्ट में 13 साल की एक लड़की ने आरोप लगाया है कि एक फिल्म की वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई है.

Advertisement
X
सेंसर बोर्ड को कोर्ट का समन
सेंसर बोर्ड को कोर्ट का समन

चेन्नई की एक अदालत में 13 साल की एक लड़की ने कहा है कि एक फिल्म की वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई है. दरअसल कुछ महीने पहले एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी. उसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई. लड़की के घर से भाग जाने के बाद उसके घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. एक हफ्ते पहले ही पुलिस ने लड़की को ढूंढ़ निकाला.


लड़की को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कुछ चौंकाने वाली बातें सामने रखी. उसने अपने बयान में कहा कि 2010 में आई एक फिल्म को देखकर ही उसने भागने का कदम उठाया और उसकी प्रेग्नेंसी वजह भी यही फिल्म है.



लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को समन भेजा है और उनसे जवाब मांगा है कि बोर्ड ने ऐसी फिल्म को कैसे सर्टिफिकेट दिया.

Advertisement

कोर्ट ने इस पूरे मामले में सेंसर बोर्ड को सोमवार को हल्फनामा पेश करने के लिए कहा है.

Advertisement
Advertisement