scorecardresearch
 

धोती पहनकर तेज प्रताप यादव ने किया योग, गार्ड की छूटी हंसी, सत्ता के बाद शोबिज में मचाएंगे धमाल?

तेज प्रताप यादव सत्ता के बाद अब जल्द ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. वो रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में धमाल मचाते दिखेंगे. शो में उन्हें देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सुपर हाई है.

Advertisement
X
तेज प्रताप यादव का दिखा खास अंदाज (Photo: Social Media)
तेज प्रताप यादव का दिखा खास अंदाज (Photo: Social Media)

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अब सत्ता के बाद सिनेमा में दस्तक देने जा रहे हैं. जी हां, तेज प्रताप जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपने खास अंदाज से दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे. शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप का मजेदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

तेज प्रताप का खास योग

'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो वीडियो में तेज प्रताप यादव भगवा रंग की धोती पहने गार्डन में योग करते हुए नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप योग टीचर के इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करके योग करते दिखे. योग के साथ उनका मस्तीभरा अंदाज भी देखने को मिला. 

मगर तेज प्रताप यादव योग करते-करते इतना थक गए कि वो गार्डन में योग मैट पर ही सो गए और खर्राटे लेने लगे. तेज प्रताप को खर्राटे लेकर सोता हुआ देखकर उनके सिक्योरिटी गार्ड्स की भी हंसी छूट जाती है. 

 

 

तेज प्रताप यादव को आपने राजनीतिक मंच पर कई दफा तीखे तेवर दिखाते तो देखा होगा, लेकिन अब भोजपुरी बवाल में लोगों को उनका मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलेगा. शो के प्रोमो वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उन्हें शो में देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. 

Advertisement

इमोशनल हुए पवन सिंह

वहीं, शो के एक दूसरे प्रोमो में भाजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी मां के चरणों में बैठे नजर आए. उन्होंने मां के पैर भी दबाए. मां संग बात करते हुए वो इमोशनल होते दिखे. पवन सिंह ने कहा कि उनकी मां उनकी जिंदगी में सबकुछ हैं. 

 

कब और कहां देखें शो?

'भोजपुरी बवाल' की बात करें तो ये शो 2 अगस्त से शुरू हो रहा है. भोजपुरी के फ्लेवर से भरपूर इस शो को ओटीटी प्लेटॉफॉर्म JioHotstar और कलर्स पर देख सकेंगे. 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव के अलावा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी एक साथ भौकाल मचाते नजर आएंगे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement