
रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिल रहा है. शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने शो में मिर्च मसाले का तड़का लगा रखा है. दोनों की किसी भी कंटेस्टेंट से नहीं बनती है. इस वीक शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर भद्दी बातें कीं.
शिल्पा शिंदे की कब लगेगी क्लास?
'भाभीजी' एक्ट्रेस ने शिवांगी की वर्जनिटी पर सवाल उठाए. पर्सनल लाइफ पर तीखे कमेंट किए. शिंवागी के लिए शिल्पा के मुंह से निकली जली-कटी को सुनकर फैंस का गुस्सा भड़का है. दूसरों की प्राइवेट लाइफ पर जजमेंट पास करने के लिए शिल्पा को ट्रोल किया गया. कई यूजर्स का गुस्सा मेकर्स पर भड़का है. उनका कहना है क्यों फराह खान और रितेश देशमुख ने अभी तक इस शिल्पा की क्लास नहीं लगाई है. सोशल मीडिया पर मिल रही हेट पर अब फराह खान ने रिएक्ट किया है. उन्होंने फैंस से जजमेंट डे का इतंजार करने को कहा है.
एक यूजर ने लंबा चौड़ा पोस्ट कर लिखा- एकता कपूर, फराह खान, रितेश देशमुख, नेटफ्लिक्स और बाकी के 84 कैमरे क्यों काम नहीं कर रहे हैं? क्या आप लोगों को दिखता नहीं है कैसे श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के ऊपर घटिया कमेंटबाजी कर रहे हैं? वे लगातार किसी लड़की के कैरेक्टर पर इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर बात कर हदें पार कर रहे हैं. क्यों आप लोग शिल्पा और श्रेया को कुछ नहीं बोल रहे हो?

''अगर आकांक्षा चमोला की गलती को इतना बड़ा मुद्दा बनाया गया, तो क्यों आप लोग शिल्पा और श्रेया के घटिया कमेंट्स को इग्नोर कर रहे हो? ये सलेक्टिव बायस्डनेस क्यों दिखाई जा रही है?'' यूजर के इस कमेंट का फराह खान ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा- प्लीज जजमेंट डे देखो फिर गुस्से से भरे लेटर्स लिखो.
शिल्पा ने क्या कहा था?
शिल्पा शिंदे ने सबसे पहले तो शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी पर सवाल उठाए. उनके कैरेक्टर के लिए कहा कि इसके मल्टीपल अफेयर्स रहे हैं. शिवांगी ने हर शो में अपने को-स्टार को डेट किया है. शिल्पा ने शिवांगी की एक्टिंग करते हुए कहा था- मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी. दूसरे एक एपिसोड में शिल्पा ने कहा था- शिंवागी का हर शो में अफेयर रहा है. लेकिन फिजिकल होने की बात हो तो तौबा करती है.