scorecardresearch
 

39 साल बाद फिर साथ आए TV के राम-सीता, 'नोटिस' में आएंगे नजर, जानें कब होगी रिलीज

'रामायण' की मशहूर जोड़ी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, प्रदीप गुप्ता के डायरेक्शन में बनी सोशल ड्रामा फिल्म 'नोटिस' में एक साथ नजर आने वाली है.

Advertisement
X
फिल्म नोटिस का सीन (Photo: Instagram/siyaramkijai)
फिल्म नोटिस का सीन (Photo: Instagram/siyaramkijai)

रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' (1987) में सीता और भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल 39 साल बाद एक फीचर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. ये दोनों प्रदीप गुप्ता की डायरेक्ट की गई सोशल ड्रामा फिल्म 'नोटिस' में साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 6 नवंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म 'वेव्स' (Waves) पर रिलीज होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर-एक्टर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने इस फिल्म को 'मॉडर्न-डे रामायण' (आज के दौर की रामायण) बताया. कहानी 150 साल पुरानी एक दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर डेवलपमेंट की वजह से खतरा मंडरा रहा है. कहानी एक आम आदमी के बारे में है जो इसे बचाने के लिए भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है. गोविल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि चिखलिया उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं, जो न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं.

'रामायण' की मशहूर जोड़ी को कास्ट करने के पीछे की सोच बताते हुए रघुवंशी ने कहा, 'कहानी के केंद्र में 150 साल पुरानी दुकान है. जिन लोगों ने डेवलपमेंट की वजह से अपने घर या दुकानें खो दी हैं, वे इससे जुड़ाव महसूस करेंगे. और इस कहानी को राम और सीता से बेहतर कौन बता सकता है? जहां सच और झूठ के बीच लड़ाई हो, वहां राम और सीता की जोड़ी का होना जरूरी है. आप इसे मॉडर्न-डे रामायण कह सकते हैं.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

'नोटिस' OTT पर क्यों रिलीज होगी
प्रोड्यूसर ने यह भी बताया कि मेकर्स ने OTT रिलीज का फैसला क्यों किया. उन्होंने कहा कि वे 'वेव्स' के सब्सक्राइबर बेस को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहते थे. रघुवंशी के अनुसार, जहां आज थिएटर में जाने वाले दर्शकों की सोच ज्यादातर शहरी होती है, वहीं गोविल और चिखलिया की टीवी दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. टीम को उम्मीद है कि वे मोबाइल स्ट्रीमिंग के ज़रिए देश भर के दर्शकों तक पहुंच पाएंगे.

OTT पर रिलीज होने के अलावा, 'नोटिस' 36 सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों पर भी दिखाई जाएगी. वर्क फ्रंट की बात करें तो अरुण गोविल रणबीर कपूर की रामायण में राजा दशरथ का रोल प्ले करेंगे. जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement