दुबई की हसीना पामेला सेरेना रियलिटी शो लॉकअप में नजर आ रही हैं. बीते एपिसोड में पामेला ने अपना दूसरा सीक्रेट रिवील किया. उन्होंने बताया कि प्यार में वो धोखा खा चुकी हैं. इस घटना का उन पर गहरा असर पड़ा था. आज भी वो किसी पर ट्रस्ट नहीं कर पाती हैं. पामेला के सीक्रेट ने सबकी आंखें नम कर दीं.
पामेला का प्यार में टूटा दिल
पामेला ने बताया कि 5 साल पहले उनका लॉन्ग टर्म रिलेशन था. वो 8 साल से साथ थे. उनकी सगाई हो चुकी थी. शादी होने वाली थी. वो बड़ा बिजनेसमैन था, विदेश में ट्रैवल करता था. एक दिन उसने लैंड किया. तो उसके पेट में बड़ा इंफेक्शन हुआ. एमरजेंसी में उसे लेकर गए तो पता चला उसके पेट में बहुत बड़ा फोड़ा था. तुरंत सर्जरी करनी पड़ी. ऑपरेशन सक्सेसफुल हुआ. पामेला ही उसका ख्याल रख रही थीं. दोनों की फैमिली लंदन में थी. इसलिए अस्पताल में वो ही बॉयफ्रेंड का ख्याल रख रही थीं.
पामेला ने कहा- बॉयफ्रेंड का फोन मेरे पास रहता था. कुछ हफ्तों बाद मुझे एक कॉल आया, एक लड़की थी फोन पर. उसने कहा मैं इस शख्स के साथ पिछले दो सालों से रिश्ते में हूं. मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं. ये बोलकर पामेला रोने लगीं. फिर उन्होंने बताया कि ये सच जानने के बाद उन्होंने सोचा सब छोड़कर चली जाएं, लेकिन उसे इस हाल में छोड़ना उनके लिए मुश्किल था. पामेला ने डेढ़ महीने तक उस शख्स का ख्याल रखा. जिस दिन वो ठीक हुआ, अपने पैरों पर चलने लगा, उन्होंने अपना बैग पैक किया और उसे छोड़ दिया. फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
पामेला ने बताया कि इस घटना के बाद वो किसी पर ट्रस्ट नहीं कर पाईं. उनके बाद में और भी अफेयर रहें, लेकिन वो किसी पर भरोसा नहीं कर पाईं. पामेला का सीक्रेट सुनकर सबकी आंखें नम हुईं. रितेश देशमुख ने उन्हें गले लगाया. पामेला को आकांक्षा चमोला ने हग किया और हिम्मत दी.
लॉकअप में ये वीक इमोशनली हाई रहा है. आने वाले एपिसोड में और भी बड़ा धमाका होने वाला है. कंटेस्टेंट्स का टेस्ट करने और उन्हें सपोर्ट करने कुछ विजिटर आने वाले हैं. इन विजिटर को देखकर किसी को दुख होगा तो किसी को खुशी. देखते हैं पामेला से मिलने कौन आता है.