पामेला सेरेना (Pamala Serena) एक उद्यमी, पूर्व ब्यूटी क्वीन और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मूल के परिवार में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई और परवरिश ब्रिटेन में हुई. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान की पढ़ाई की और बाद में लंदन स्कूल ऑफ फिल्म प्रोडक्शन से प्रशिक्षण प्राप्त किया. वर्ष 2012 में वह दुबई चली गईं, जहां से उन्होंने अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाया.
सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी पामेला ने हिस्सा लिया. उन्हें मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस यूएई वर्ल्ड 2022 का खिताब मिल चुका है. इसके अलावा वह रियल एस्टेट सेक्टर से भी जुड़ी हुई हैं और उपलब्ध जानकारी के अनुसार लंदन से जुड़े प्रॉपर्टी कारोबार का संचालन करती हैं. वह खुद को उद्यमी और सार्वजनिक वक्ता के रूप में भी पेश करती हैं.
रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में पामेला को पहचान नेटफ्लिक्स की सीरीज देसी ब्लिंग से मिली. इस शो में दुबई में रहने वाले दक्षिण एशियाई समुदाय की जीवनशैली, कारोबार और आपसी रिश्तों को दिखाया गया था. इसी शो के जरिए वह दर्शकों के बीच चर्चा में आईं.
लॉक अप 2 के लॉन्च इवेंट के दौरान पामेला ने खुद को "दुबई की कोमोलिका" बताया. यह नाम पहले भी उनके व्यक्तित्व की तुलना लोकप्रिय टीवी किरदार कोमोलिका से किए जाने के बाद चर्चा में आया था.
लॉकअप 2 के फिनाले से पहले पामेला सेरेना का एग्रेसिव अवतार दिखा. वरुण यादव के साथ उनकी तीखी बहस हुई. पामेला ने वरुण को मिसोजनिस्ट कहा. इस झगड़े में राम कपूर भी शामिल हो गए, जिन्होंने पामेला को कड़ी फटकार लगाई.
पामेला सेरेना इन दिनों लॉकअप शो में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा किया है. पामेला ने बताया कि उन्हें बॉयफ्रेंड ने चीट किया था. इस घटना के बाद वो किसी पर ट्रस्ट नहीं कर पातीं.
पामेला सेरेना ने 'लॉक अप 2' में यह खुलासा करके सबको चौंका दिया कि उन्होंने एक बार क्रिकेटरों के करीबी दोस्त से मिली मैच टिप्स का इस्तेमाल करके सट्टेबाजों के साथ सट्टा लगाया था. पैसे कमाने के इस तरीके को गलत बताते हुए उन्होंने माना, 'मुझे इस पर गर्व नहीं है.'
लॉक अप में आकांक्षा चमोला ने दुबई की हसीना पामेला सेरेना के बीच एक रोमांटिक एंगल दिखाया जा रहा है. ये एंगल अब ज्यादा समय तक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. पूरा सोशल मीडिया गौरव खन्ना की पत्नी के पीछे पड़ा दिख रहा है. जानें आखिर ऐसा क्यों हो रहा है...