scorecardresearch
 

'मुझे बच्चा चाहिए', शादी से पहले मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, सुनकर चौंके निरहुआ, बोले- पहले शादी तो...

आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. शादी से पहले आम्रपाली मां बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वो एक बेटी को गोद लेंगी. आम्रपाली की बात सुन निरहुआ के होश उड़ गए और फिर...

Advertisement
X
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे (Photo: Social Media)
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे (Photo: Social Media)

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिखाई दे रही हैं. शो में अब उन्होंने मां बनने की इच्छा जताई. लेकिन खास बात यह है कि आम्रपाली शादी से पहले ही मां बनना चाहती हैं. आम्रपाली की ये बात सुनकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कैसे रिएक्ट किया? चलिए जानते हैं...

मां बनेंगी आम्रपाली दुबे?

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के दूसरे एपिसोड में आम्रपाली ने अपने खास और करीबी दोस्त निरहुआ से अपने दिल की बात की. उन्होंने कहा कि वो बेताबी से मां बनना चाहती हैं और मां बनने का इंतजार नहीं कर सकतीं. 

आम्रपाली बच्चे को लेकर निरहुआ से बोलीं- मैंने बहुत सोचने के बाद फैसला किया है कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं. आम्रपाली की बात सुन निरहुआ हैरान हो गए. उन्होंने पूछा- ये विचार आया कहां से? इसपर आम्रपाली बोलीं- ये एक दिन की बात नहीं है. मैं बहुत पहले से चाहती हूं. मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है. मैं डायपर चेंज कर सकती हूं. मैं सबकुछ कर सकती हूं.

'पहले मुझे लगता था ये सिर्फ फीलिंग्स है. लेकिन फिर एहसास हुआ कि मैं ऐसा चाहती हूं. मेरे अंदर जो ममता है, उसे कोई बच्चा डिजर्व करता है. मेरी लाइफ में मुझे मदरहुड चाहिए. मुझे अपनी जिंदगी में बच्चा चाहिए. बच्चे के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं.' 

Advertisement

आम्रपाली की बात सुन दिनेश लाल ने दी सलाह

आम्रपाली की बात सुन निरहुआ बोले- एक बात सोच लेना ये आसान नहीं होगा. हम लोगों के भी बच्चे हैं. हम लोग काम पर इसलिए फोकस कर पाते हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को संभालने के लिए घर में कोई है. आप भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन हो. अपने करियर के पीक पर हो. इस समय लगातार आप काम कर रही हो. ऐसे में बच्चे की जिम्मेदारी कैसे मैनेज करोगी. 

आम्रपाली बोलीं- बच्चा लाइफ में आएगा, बहुत चीजें होंगी. मैं सोच रही हूं कि मैं सिलेक्टिव काम करूंगी. बच्चे को समय दूंगी. मुझे इसके लिए परिवार की ममद भी चाहिए होगी.

इसपर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा- आपने अपने घरवालों को बता दिया? आम्रपाली बोलीं- नहीं, उसी बात का तो डर है. मैं घर में बात करूंगी. सभी की सहमति से मैं चीजें करूंगी, क्योंकि बच्चे के लिए मां के साथ दूसरे रिश्ते भी जरूरी होते हैं. 

दिनेश बोले- मुझे लगता है कि घरवाले यह बात सुनकर खुश ही होंगे. आम्रपाली ने जवाब दिया- खुश तो होंगे, लेकिन उन्हें यही रहता है कि शादी कर लो, शादी कर लो. दिनेश ने फिर कहा- तो शादी करती क्यों नहीं हो? आम्रपाली ने जवाब दिया कि उनके पास कोई अच्छा लड़का नहीं है शादी के लिए. 

Advertisement

कब शादी करेंगी आम्रपाली?

आम्रपाली ने आगे यह भी कहा कि वो अरेंज मैरिज नहीं करना चाहतीं. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पहली प्रायोरिटी बच्चा है. शादी बाद में होती रहेगी. उनका कहना है कि लोग पहले शादी करते हैं और फिर बच्चा. लेकिन उनके केस में उल्टा है. वो पहले बच्चा चाहती हैं और फिर शादी होती रहेगी. उन्हें किसी भी कीमत पर बच्चा चाहिए. बस घरवालों से बात करने में उन्हें डर लग रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement