scorecardresearch
 

'बच्चे होते तो समझती', अंगूरी भाभी से भिड़ीं आकांक्षा, मां न बन पाने का उड़ाया मजाक, होगा एक्शन?

लॉकअप सीजन 2 के अपकमिंग एपिसोड में हंगामा देखने को मिलेगा. आकांक्षा चौधरी की श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे संग लड़ाई होगी. आकांक्षा का फीयरलेस साइड दिखा.

Advertisement
X
Akanksha Chaudhary-Shilpa Shinde (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/netflixindiareality)
Akanksha Chaudhary-Shilpa Shinde (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/netflixindiareality)

रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे के आने से बवाल मचा हुआ है. एक्ट्रेस ने एंट्री के साथ ही गेम खेलना शुरू कर दिया है. वो तीखे तेवरों के साथ शो में गेम प्ले कर रही हैं. शिल्पा की अपकमिंग एपिसोड में आकांक्षा चौधरी संग भिड़ंत होने वाली है. उनके बीच गहमागहमी हुई. योगेश रावत भी आकांक्षा का साथ देने के लिए इस लड़ाई में कूदे. आकांक्षा ने शिल्पा को सबक सिखाने की ठानी.

लॉकअप में लफड़ा

सारा झगड़ा राशन को लेकर हुआ. आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच बहसबाजी हुई. दोनों एक दूसरे को मारने की धमकी देते हैं. श्रेया का साथ देने मैदान में शिल्पा शिंदे उतरती हैं. इसके बाद शुरू होता है बड़ा घमासान. शिल्पा और आकांक्षा एक दूसरे पर तगड़ा वार करती हैं. आकांक्षा ने भाभीजी फेम एक्ट्रे्स से कहा- पिछले शो (बिग बॉस 11) में रोटियां बेलते बेलते जीती थी. यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है. गुस्से से भरी आकांक्षा को बाकी के इनमेट्स शांत रहने को कहते हैं. लेकिन वो किसी की नहीं सुनतीं. शिवांगी जोशी, राम कपूर, हर्षद चोपड़ा ने उन्हें समझाया कि वो शिल्पा से ऐसे बात ना करें, वो उम्र में उनसे काफी बड़ी और सीनियर आर्टिस्ट हैं.

आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा- भाड़ में जाए सीनियोरिटी. वो शिल्पा पर तंज कसते हुए कहती हैं- अगर खुद के बच्चे होते तब समझ आतीं ये चीजें. योगेश भी अपनी दोस्त आकांक्षा का साथ देते हुए कहते हैं- कोई भी हो, वो सीनियर आर्टिस्ट अपने घर पर होगा. सीनियोरिटी गई भाड़ में, मेरे जूतों के नीचे हैं सब. आकांक्षा और योगेश की बातें सुनकर शिल्पा शिंदे हंसने लगती हैं. धीरज धूपर उन्हें वहां से बाहर लेकर जाते हैं. ताकि मामला ज्यादा आगे ना बढ़े. 

Advertisement

बात यहीं पर खत्म नहीं हुई, आकांक्षा ने गुस्से शिल्पा शिंदे का बेड और कंबल पूरा गीला कर दिया है. अब देखना होगा इस हरकत पर भाभीजी कैसे रिएक्ट करती हैं. प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इंटरनेट यूजर्स आकांक्षा और योगेश को सपोर्ट कर रहे हैं. आकांक्षा के राउडी अवतार की लोगों ने तारीफ की है. उनका कहना है वो इसी बिंदास एटीट्यूड के साथ गेम में काफी आगे तक जाएंगी. लॉकअप से पहले आकांक्षा ने डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 किया है. वो पेश से मॉडल, कंटेंट क्रिएटर हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement